फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब दो किस्तों में मिलेगा नंदा गौरा कन्या योजना का लाभ

विज्ञापन
hundred rupees new note
विज्ञापन
हल्द्वानी। नंदा गौरा कन्या योजना के तहत सरकार ने पात्रों के लिए धनराशि बढ़ा दी है। धनराशि भी अब दो किस्तों में मिलेगी। बेटी के जन्म के साथ ही पहली किस्त के रूप में 11 हजार रुपये मिलेंगे।
विज्ञापन

नंदा गौरा योजना में पहले सात चरणों में धनराशि मिलती थी और 51 हजार रुपये की धनराशि दी जाती थी। पूर्व की योजना में बेटी के जन्म के साथ ही पांच हजार रुपये मिलते थे। एक वर्ष बाद फिर पांच हजार रुपये दिए जाते थे। आठवीं पास कर नौवीं कक्षा में जाने पर पांच हजार, दसवीं पास कर ग्यारहवीं कक्षा में जाने पर पांच हजार, 12वीं पास कर बीए या डिप्लोमा में दाखिला लेने पर पांच हजार, बीए या डिप्लोमा करने के बाद और अविवाहित रहने पर दस हजार रुपये और विवाह के समय 16 हजार रुपये दिए जाते थे। शासन ने योजना में धनराधि बढ़ा दी है और 62 हजार रुपये कर दी है। अब बेटी के जन्म के समय 11 हजार रुपये और बीए या डिप्लोमा करने के बाद 51 हजार रुपये मिलेंगे। डीपीओ अनुलेखा बिष्ट ने बताया कि फरवरी के अंतिम सप्ताह में शासनादेश आया है। इंटर पास करने के बाद छात्राएं अब आवेदन करेंगी। साथ बेटी होने पर अभिभावक आवेदन करेंगे तो उनको लाभ दिया जाएगा।
विज्ञापन


अब दो किस्तों में मिलेगा नंदा गौरा कन्या योजना का लाभ
राशि भी बढ़ाकर 51 हजार से 62 हजार की गई
नया शासनादेश पहुंचा, जन्म के समय 11 हजार और इंटर पास करने के बाद 51 हजार मिलेंगे
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें