फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एमडीएम के ऑडिट को लेकर शिक्षक संघ और अधिकारी आमने सामने

विज्ञापन
investigation
विज्ञापन
हल्द्वानी। मध्याह्न भोजन योजना (एमडीएम) में खर्च का ऑडिट कराने को स्कूलों को जिला मुख्यालय शिक्षा भवन में आने के आदेश को लेकर अधिकारी और शिक्षक संघ आमने-सामने आ गए हैं। डीईओ ने इसमें किसी तरह का बदलाव करने से इनकार कर दिया है जबकि प्राथमिक शिक्षक संघ ने इससे स्कूलोें में पठन-पाठन ठप होने को आधार बनाकर विरोध कर दिया है। इसके साथ दूरस्थ क्षेत्रों के स्कूलों के शिक्षकों को भीमताल के चक्कर लगाने होंगे।
विज्ञापन

महालेखाकार को स्कूलों संचालित मध्याह्न भोजन योजना (एमडीएम) का ऑडिट करना है। इसके लिए डीईओ (बेसिक) ने 20 फरवरी को सभी बीईओ के लिए आदेश जारी किया था। इसमें 25 फ रवरी से पांच मार्च तक ब्लॉकवार ऑडिट कराने के निर्देश दिए गए थे। इसके लिए स्कूलों के एमडीएम प्रभारी शिक्षकों को तय तिथि पर अभिलेखों के साथ ब्लॉक मुख्यालय में मौजूद होने को कहा गया था। शनिवार को डीईओ (बेसिक) की ओर से नया आदेश जारी कर दिया कि ऑडिट का कार्य अब जिला मुख्यालय पर होगा। ब्लॉकवार तिथियों पर संबंधित स्कूलों के शिक्षकों को शिक्षा भवन भीमताल में अभिलेखों के साथ आना होगा अन्यथा ऑडिट न होने पर उत्तर दायित्व संबंधित विद्यालय का होगा। उत्तराखंड राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ ने विभाग के नये आदेश का विरोध किया है। संघ के जिलाध्यक्ष मनोज तिवारी ने ऑडिट पूर्व तय कार्यक्रमानुसार ब्लॉक मुख्यालय पर ही कराने की मांग की है। उन्होंने कहा कि इस आदेश से पर्वतीय दूरस्थ क्षेत्रों के शिक्षकों को बेहद परेशानी का सामना करना पडे़गा। सबसे अधिक प्रभाव स्कूलों के पठन-पाठन पर पड़ेगा, जहां एक शिक्षक है वहां तो स्कूल में ताले पड़ जाएंगे।
विज्ञापन


ऐसे तो स्कूलों में ताले लगाने की नौबत आ जाएगी
एमडीएम के ऑडिट को लेकर अधिकारी और शिक्षक आमने-सामने
पहले ब्लॉक दफ्तर पर होना था ऑडिट, अब जिला मुख्यालय बुलाया

एक दिन में इतने स्कूलों का होना है ऑडिट

25 फरवरी- ब्लॉक बेतालघाट - 168 स्कूल
26 फरवरी - रामगढ़ - 145 स्कूल
27 फरवरी - धारी/ओखलकांडा - 318 स्कूल
28 फरवरी - हल्द्वानी - 228 स्कूल
एक मार्च - कोटाबाग - 159 स्कूल
दो मार्च - रामनगर - 181 स्कूल
पांच मार्च - भीमताल - 207 स्कूल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें