फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार्बेट पार्क की सैर को आ सकते हैं प्रधानमंत्री

विज्ञापन
विज्ञापन
रामनगर (नैनीताल)। कार्बेट पार्क के इतिहास में यह पहली बार होगा कि सैर सपाटे के सीजन में ढिकाला जोन में 13 फरवरी कोे रात्रि विश्राम और 14 को दिन के भ्रमण की इजाजत नहीं होगी। माना जा रहा है कि रुद्रपुर में 14 फरवरी की प्रस्तावित रैली में आ रहे प्रधानमंत्री मोदी यहां भ्रमण पर आ सकते हैं और इसी के तहत पार्क प्रशासन ने यह फैसला किया है। पीएम 14 को कालागढ़ आएंगे। इसकी पुष्टि एसपी पौड़ी कुंवर सिंह बिष्ट ने की है।
विज्ञापन

कार्बेट पार्क प्रशासन ने मंगलवार को वेबसाइट पर 13 फरवरी के नाइट स्टे और 14 फरवरी को डे विजिट के निरस्त होने की जानकारी दी है। इस निर्णय की वजह प्रधानमंत्री का रुद्रपुर दौरा माना जा रहा है। सूत्रों के मुताबिक 14 फरवरी को रुद्रपुर में जनसभा से पहले ही प्रधानमंत्री कार्बेट पार्क आ सकते हैं। सूत्रों की मानें तो पार्क प्रशासन तैयारी मेें जुट गया है।
पीएम की सुरक्षा को देखते हुए तैयारी को गोपनीय रखा जा रहा है। कोई भी डे और नाइट विजिट को अचानक निरस्त करने का कारण नहीं बता रहा है। जबकि पार्क में वीवीआईपी के आने की जानकारी पहले ही मिल जाती है। कहा जा रहा है कि ढिकाला जोन में ग्लोबल टाइगर फाउंडेशन की महत्वपूर्ण बैठक प्रस्तावित है। ऐसे में उनकी सुरक्षा को देखते हुए ढिकाला जोन को बंद किया गया है। इस संबंध में सीटीआर के निदेशक राहुल से भी संपर्क नहीं हो पा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें