फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पर्यटकों के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी

विज्ञापन
कॉर्बेट नेशनल पार्क बारिश के दिनों में बंद कर दिया जाता है। - फोटो : अमरउजाला
विज्ञापन
रामनगर (नैनीताल)। कॉर्बेट नेशनल पार्क घूमने आने वाले पर्यटकों को होने वाली असुविधा, धोखाधड़ी की घटनाओं को देखते हुए रामनगर पुलिस ने पर्यटकों के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी किया है। इस नंबर पर फोन करके पर्यटक अपने साथ होने वाली धोखाधड़ी और बदसलूकी की जानकारी पुलिस को दे सकते हैं। हेल्पलाइन नंबर की फ्लैक्स छह स्थानों पर लगाई जाएगी।
विज्ञापन

कोतवाल रवि कुमार सैनी ने बताया कि काफी समय से पर्यटकों के साथ बदसलूकी और धोखाधड़ी की शिकायतें मिलीं थीं। कई बार तो पर्यटकों को कॉर्बेट पार्क बताकर सीतावनी ले जाया जा रहा था। जबरन रुपये भी लिए जा रहे थे। ऐसी घटनाओं को देखते हुए ही एसएसपी सुनील कुमार मीणा के निर्देश पर हेल्पलाइन नंबर शुरू किया गया है। 7505596161 हेल्पलाइन नंबर के अलावा कोतवाल रामनगर का सीयूजी नंबर 9411112876, पुलिस कंट्रोल नंबर 112 को कोसी बैराज, आमडंडा, गर्जिया मंदिर, कोतवाली, गर्जिया चौकी, हल्दुआ पर फ्लैक्स के जरिए लगाया जाएगा। उन्होंने बताया कि पर्यटकों की सुरक्षा पुलिस की जिम्मेदारी है। असुविधा होने पर सैलानी इन नंबरों पर शिकायत दर्ज करा सकते हैं। पुलिस त्वरित कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन


कार्बेट में न हो कोई परेशानी, हेल्पलाइन नंबर जारी
असुविधा, धोखाधड़ी की घटनाएं देखते हुए पुलिस ने जारी किया नंबर
सैलानी कर सकते हैं शिकायत, रामनगर पुलिस फौरन करेगी कार्रवाई
ये है नंबर
7505596161
यहां भी दर्ज करा सकते हैं शिकायत
9411112876 : कोतवाल का मोबाइल नंबर
112 : पुलिस कंट्रोल रूम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें