फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनाव से संबंधित काम करने की आदत डालें एआरओ: आयुक्त

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। मंडलायुक्त/निर्वाचक नामावली प्रेक्षक राजीव रौतेला ने समस्त सहायक निर्वाचन अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वह चुनाव से संबंधित काम करने की आदत डालें। उन्होंने कहा कि मतदाता सूची में न तो किसी तरह की कोई गलती हो और न ही विशिष्ट, अति विशिष्ट व्यक्तियों के नाम छूटें।
विज्ञापन

रौतेला शनिवार शाम यहां कैंप कार्यालय में निर्वाचन संबंधी बैठक ले रहे थे। उन्होंने कहा कि सभी सहायक निर्वाचन अधिकारी इलेक्ट्रॉनिक वर्किंग करें। लैपटॉप अपने पास हमेशा रखें। लैपटॉप पर सभी जानकारियां एवं डाटा उपलब्ध रहना चाहिए। उन्होंने कहा कि सभी बीएलओ, सुपरवाइजरों का पता, मोबाइल नंबर अवश्य रखे। समय समय पर बीएलओ, सुपरवाइजरों की बैठक कराएं। अच्छा कार्य करने वाले बीएलओ को सम्मानित करें। उन्होंने कहा इस संबंध में जो भी बैठक करें, उसकी वीडियोग्राफी भी कराएं। उन्होंने कहा सभी अधिकारी अपनी विश्वसनीयता बनाए रखने के लिए ईमानदारी, पारदर्शिता से कार्य करें। उन्होंने कहा कि निर्वाचक नामावलियों के सुपरवाइजरों से लिखित में प्रमाण पत्र भी लें कि उनके क्षेत्र के सभी मतदाताओं के नाम निर्वाचन नामावलियों में दर्ज कर लिए गए हैं। उन्होंने कहा कि सभी शिक्षण संस्थाआें में 18 वर्ष, उससे अधिक उम्र के छात्र-छात्राओं का नाम निर्वाचक नामावली में अवश्य दर्ज किया जाए। संबंधित प्रधानाचार्य से इसका प्रमाणपत्र लिया जाए। डीएम, जिला निर्वाचन अधिकारी विनोद कुमार सुमन ने मंडलायुक्त को निर्वाचक नामावलियों की जानकारी दी। बैठक में उप जिला निर्वाचन अधिकारी हरवीर सिंह, आरओ/एसडीएम हरि गिरी गोस्वामी, पंकज उपाध्याय, एपी वाजपेयी, अभिषेक रौहेला, प्रमोद कुमार, रेखा कोहली, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी प्रकाश चंद्र आदि थे।
विज्ञापन


चुनाव से संबंधित काम करने की आदत डालें एआरओ : आयुक्त
निर्वाचन नामावली प्रेक्षक रौतेला ने अधिकारियों के साथ बैठक की
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें