फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बसों में सीटों के लिए मारामारी

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। दिवाली से एक दिन पूर्व बड़ी संख्या में यात्री बस अड्डे पर उमड़ पड़े। यात्रियों की संख्या के आगे बसें कम पड़ गईं। बस अड्डे पर सीट के लिए मारामारी जैसी स्थिति थी, जो रात तक बनी रही। रही-सही कसर रूट डायवर्जन ने पूरी कर दी। यूपी की बसों ने रूट डायवर्जन के चलते यात्रियों को बस अड्डे की जगह तीनपानी, ट्रांसपोर्ट नगर पर छोड़ दिया, इससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

बरेली, दिल्ली, मुरादाबाद, अल्मोड़ा, बागेश्वर, पिथौरागढ़, रानीखेत रूट पर सबसे ज्यादा यात्रियों का दबाव था। सामान्य तौर पर केमू के बस अड्डे पर यात्रियों का दबाव नहीं होता है, पर मंगलवार को पहाड़ जाने के लिए भी बड़ी संख्या में यात्री पहुंचे, जिससे बसों में सीटों के लिए मारामारी रही।


बसों में सीट के लिए मारामारी, रूट डायवर्जन ने भी बढ़ाई परेशानी
यूपी की बसों ने बस अड्डे से पहले यात्रियों को छोड़ा
रात तक यात्रियों की संख्या नहीं घटी
पर्वतीय रूटों पर भी यात्रियों का दबाव बढ़ा


टैक्सी चालकों ने मनमाना किराया वसूला
मंगलवार को टैक्सी स्टैंड पर यात्रियों का भारी दबाव था। टैक्सी चालकों ने लोगों से मनमाना किराया वसूला। इसके बारे में सोशल मीडिया पर टैक्सी चालकों की मनमानी पर लोगों ने पोस्ट तक डाली।
विज्ञापन


रूट डायवर्जन से परेशानी
हल्द्वानी। बाजार में खरीदारों की सुरक्षा और सुविधा के मद्देनजर पुलिस ने रूट डायवर्ट कर दिया था। बरेली रोड की बसों को तीन पानी-काठगोदाम होकर बस अड्डे पहुंचने का निर्देश दिया गया था। रामपुर रोड से आने वाली बसों को ट्रांसपोर्टनगर से डायवर्ट किया गया था। दूरी बढ़ने पर यूपी बसों के कंडक्टरों ने यात्रियों को तीनपानी और ट्रांसपोर्ट नगर पर ही यात्रियों को उतारकर वापस चले गए। इससे भी बस अड्डे पर कम बसें पहुंची। इस पर सिटी मजिस्ट्रेट पंकज उपाध्याय ने कुछ-कुछ अंतराल पर एक-एक बस को भेजने का निर्देश दिया। इसके बाद स्थिति में सुधार हुआ।

ट्रेनों में भी दबाव
हल्द्वानी। ट्रेनों की स्थिति भी बसों से अलग नहीं थी। रानीखेत, संपर्क क्रांति, बाघ आदि ट्रेनों में सीट के लिए मुसाफिरों ने जुगाड़ से लेकर दबाव तक का इस्तेमाल किया। कोच यात्रियों से ठसाठस भरे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें