फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिलाएं बोलीं- हमारे हवाले करो आरोपियों को .. हम देंगे सजा

विज्ञापन
स्कूल का गेट तोड़ने का प्रयास करते युवक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
हल्द्वानी। मासूम छात्रा के साथ दुष्कर्म करने की घटना से लोगों में जबरदस्त आक्रोश है। महिलाओं की मांग थी कि दुष्कर्म के आरोपियों को उनके हवाले किया जाए... वह सजा देंगी।
विज्ञापन


स्कूल पहुंचे अभिभावकों ने नगर मजिस्ट्रेट पंकज उपाध्याय का घेराव किया। आक्रोशित महिलाओं ने कहा कि हल्द्वानी में एक के बाद एक स्कूल में दुष्कर्म के मामले बढ़ते जा रहे हैं। प्रशासन घटना के वक्त कार्रवाई की बात कहकर बाद में भूल जाता है। वहीं, सिटी मजिस्ट्रेट उपाध्याय ने आश्वस्त किया कि आरोपियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई होगी। प्रशासन द्वारा सभी स्कूलों को बसों में सीसीटीवी कैमरे लगाने के लिए एक हफ्ते का समय दिया है। इस नियम का अनुपालन न करने पर संबंधित स्कूलों के खिलाफ प्रशासन कार्रवाई करेगा। अभिभावकों को शांत कराते हुए सिटी मजिस्ट्रेट ने आश्वासन दिया कि जल्द ही प्रशासन द्वारा उन्हें एक टोल फ्री नंबर दिया जाएगा, जिस पर अभिभावक स्कूलों की लापरवाही से संबंधित सूचना प्रशासन को बता सकेंगे।
विज्ञापन






- एक हफ्ते में अगर स्कूल बस में सीसीटीवी कैमरे नहीं लगे तो होगी कार्रवाई
- अभिभावकों को शिकायत दर्ज कराने को उपलब्ध कराया जाएगा टोल फ्री नंबर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें