भीमताल (नैनीताल)। जिले भर के नगर पालिकाओं, नगर निगमों और नगर पंचायतों में जो लोग मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने से वंचित रह गए हैं, वह राजकोष में एक रुपये का चालान जमा कर नाम दर्ज करा सकते हैं। जिला पंचास्थानि अधिकारी बीएस कार्की ने बताया कि यह चालान जमा कर आवेदन पत्र डीएम को प्रेषित किया जाएगा। डीएम उस आवेदन पत्र को निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी के माध्यम से जांच कराएंगे। डीएम द्वारा उक्त प्रस्ताव राज्य निर्वाचन आयोग को भेजा जाएगा। राज्य निर्वाचन आयोग की स्वीकृति मिलने के बाद मतदाता सूची में नाम दर्ज हो सकेगा। कहा कि लोग जल्द से जल्द आवेदन कर सकते हैं।