फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलर्ट हवा हवाई दो दिन में सिर्फ बूंदाबांदी

विज्ञापन
rain shimla
विज्ञापन
हल्द्वानी। राज्य मौसम विज्ञान केंद्र का दो दिन का अलर्ट हवा हवाई साबित हुआ है। सिर्फ बूंदाबांदी होकर मौसम खुल गया। केंद्र ने एक बार फिर 11 और 12 जुलाई को भारी बारिश की संभावना जताई है।
विज्ञापन

रविवार को पूरे दिन उमस ने बेहाल कर दिया था। राज्य मौसम विज्ञान केंद्र ने नौ और दस जुलाई के लिए मूसलाधार बारिश की संभावना जताई थी। सोमवार को रिमझिम फुहार पड़ी और मंगलवार को बूंदाबांदी हुई। मंगलवार को बूंदाबांदी के बाद धूप खिल गई।
अधिकतम तापमान 32.5 और न्यूनतम तापमान 27.1 डिग्री सेल्सियस रहा। अधिकतम तापमान सामान्य रहा, जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक रहा। मुक्तेश्वर में अधिकतम तापमान 19.2 और न्यूनतम तापमान 15.6 डिग्री सेल्सियस रहा। अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री कम और न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

राज्य मौसम विज्ञान केंद्र ने बुधवार और बृहस्पतिवार को पिथौरागढ़, बागेश्वर, चंपावत, नैनीताल, चमोली और रुद्रप्रयाग में भारी बारिश की संभावना जताई है।

अब 11 और 12 जुलाई को भारी बारिश की संभावना
मुक्तेश्वर में सामान्य से कम रहा तापमान
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें