फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राज्य के अनेक स्थानों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना

विज्ञापन
rain
विज्ञापन
हल्द्वानी। सुबह हुई हल्की बारिश ने गर्मी और उमस से राहत दी। बारिश के कारण दिनभर आसमान में बादल छाए रहे। राज्य मौसम विज्ञान केंद्र राज्य के कई स्थानों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है।
विज्ञापन

रविवार को सुबह से ही मौसम सुहावना था। बदली होने के कारण गर्मी, उमस से राहत थी। सुबह करीब 10 से 11 बजे तक एक घंटे तक बारिश हुई। बारिश के चलते मौसम सुहावना हो गया। हल्द्वानी का अधिकतम तापमान 34.0, न्यूनतम तापमान 25.1 डिग्री सेल्सियस रहा। अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री कम, न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक रहा। मुक्तेश्वर में अधिकतम तापमान 17.3 डिग्री सेल्सियस, न्यूनतम तापमान 13.4 डिग्री सेल्सियस रहा। अधिकतम तापमान सामान्य से छह डिग्री कम रहा। राज्य मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक विक्रम सिंह ने बताया कि उत्तराखंड में कई स्थानों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है जबकि राजस्थान से आ रही धूल से भी राहत मिल सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें