फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईआरसीटीसी ने शुरू की सुविधा

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। ऑनलाइन ट्रेन टिकट बुकिंग कराने वाले लोगों के लिए नई सुविधा शुरू हुई है। आईआरसीटीसी ने ऑनलाइन टिकट बुकिंग पर भी बोर्डिंग स्टेशन बदलने की सुविधा शुरू की है। अभी तक यह सुविधा सिर्फ काउंटर से टिकट बुकिंग कराने पर ही मिलती है।
विज्ञापन


इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म (आईआरसीटीसी) के पोर्टल पर रेल यात्रा का ऑनलाइन टिकट बुक कराया जा सकता है। अब तक ऑनलाइन बुकिंग पर बोर्डिंग स्टेशन बदलने की सुविधा नहीं होती थी। यदि आरक्षित टिकट में बोर्डिंग स्टेशन में बदलाव करना है तो सिर्फ काउंटर पर बुक कराए टिकट पर ही होता है।

ऐसे में ऑनलाइन टिकट बुकिंग वाले यात्रियों को निश्चित स्टेशन से ट्रेन पर सवार नहीं हुए तो टिकट रद्द मानकर दूसरे यात्री को सीट दे दी जाती है। इधर ऑनलाइन टिकट बुकिंग की संख्या तेजी से बढ़ी है। इस पर आईआरसीटीसी ने ऑनलाइन टिकट बुकिंग पर भी बोर्डिंग स्टेशन बदलने की सुविधा देना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन


मुख्य यातायात निरीक्षक एमआर आर्य ने बताया कि आईआरसीटीसी यात्रियों को सुगम सफर बनाने के लिए निरंतर सुविधाएं दे रही हैं। इसी क्रम में यह सुविधा भी बढ़ाई है।

ऐसे करे स्टेशन का बदलाव
आईआरसीटीसी के पोर्टल में लाग इन करें। बुकिंग टिकट हिस्ट्री पर क्लिक करें। चेंज बोर्डिंग स्टेशन पर क्लिक करें और ट्रेन का नंबर फीड करें। तुरंत ट्रेन का शेड्यूल खुल जाएगा। फिर जिस बोर्डिंग स्टेशन का चयन करना है उसका विकल्प चुन सकते हैं।
विज्ञापन


ऑनलाइन टिकट बुकिंग में भी बदल सकते हैं बोर्डिंग स्टेशन
आईआरसीटीसी ने रेल यात्रियों के लिए शुरू की सुविधा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें