हल्द्वानी। महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष सरिता आर्या ने अपहरण की साजिश की आरोपी महिला कांग्रेस की प्रदेश सचिव महक खान को पार्टी से निलंबित करते हुए स्पष्टीकरण मांगा है।
शनिवार को महिला कांग्रेस अध्यक्ष सरिता आर्या ने महक खान को जारी पत्र में कहा कि सामाजिक और सांप्रदायिक सौहार्द को बिगाड़ने वाला कोई भी व्यक्ति कांग्रेस पार्टी का सदस्य नहीं रह सकता है। उनका कहना है कि महक खान को पुलिस की ओर से अपहरण की साजिश संबंधी मामले में आरोपी बनाते हुए गिरफ्तार किया गया है।
ऐसे में कानूनी कार्रवाई पूरी होने तक उन्हें कांग्रेस पार्टी से निलंबित कर दिया गया है। साथ ही पार्टी ने महक खान से इस मामले में स्पष्टीकरण भी मांगा है।