फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्यावसायिक निर्माण कार्यो की कुंडली खंगालेगा प्राधिकरण

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। जिला विकास प्राधिकरण (डीडीए) निर्माणाधीन अब निर्माण कार्यों की कुंडली खंगालेगा ताकि यह पता चल सके कि अवैध रूप से कराए जा रहे निर्माण कार्यों के खिलाफ अब तक क्या कार्रवाई हुई है और अब क्या कार्रवाई की जानी है।
विज्ञापन

संयुक्त सचिव और सिटी मजिस्ट्रेट पंकज उपाध्याय ने बताया कि डीडीए के गठन के बाद से शहर में व्यावसायिक निर्माण कार्यों के नक्शों को मंजूरी फिलहाल नहीं दी जा रही है। केवल आवासीय नक्शे ही स्वीकृत किए जा रहे हैं। शहर के कई क्षेत्रों में व्यावसायिक निर्माण कार्य भी चल रहे हैं लेकिन उनके बारे में यह पता नहीं है कि ये निर्माण कार्य भवन मानचित्र स्वीकृत कराकर कराया जा रहा है या अवैध रूप से। उपाध्याय ने बताया कि प्राधिकरण के दोनों अभियंताओं को निर्देश दिए गए हैं कि वह सभी निर्माणाधीन व्यवसायिक भवनों को चिह्नित कर पता लगाएं कि संबंधित भवन का नक्शा स्वीकृत है या नहीं। नक्शा स्वीकृत न होने की स्थिति में संबंधित भवन स्वामी के खिलाफ क्या कार्रवाई हुई है और भविष्य में क्या कार्रवाई की जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि जल्द ही इस संबंध में आवश्यक कार्रवाई की जाएगी और किसी को भी अवैध रूप से निर्माण कार्य की अनुमति नहीं दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें