फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेंशन बांटने को 51 करोड़ की दरकार

विज्ञापन
भारतीय करंसी
विज्ञापन
हल्द्वानी। समाज कल्याण विभाग को वृद्धावस्था, विधवा और दिव्यांग पेंशन बांटने के लिए 51 करोड़ रुपये से अधिक राशि की जरूरत है। विभाग ने पेंशन देने के लिए शासन से बजट मांगा गया है।
विज्ञापन

वर्तमान में वृद्धावस्था पेंशन का लाभ 4,35,843 लोगों को दिया जा रहा है, जबकि विधवा पेंशन 1,48,376 को दी जा रही है। दिव्यांगता पेंशन का लाभ 71,806 को मिल रहा है। वृद्धावस्था पेंशन के लिए 11 करोड़, विधवा पेंशन के लिए 29 करोड़, दिव्यांगता पेंशन के लिए 11.72 करोड़ रुपये की जरूरत है। कुछ दिव्यांगता पेंशन पुराने लाभार्थियों को भी दी जानी है। आधार कार्ड न होने के कारण इनकी पेंशन रोक दी गई थी। पेंशन धारकों को पेंशन की चौथी किस्त देने के लिए शासन से बजट मांगा गया है। समाज कल्याण निदेशक मेजर योगेंद्र यादव ने बताया कि शासन से बजट की मांग की गई है। बजट आने के साथ ही पेंशन की चौथी किस्त के लिए जिलों में राशि भेज दी जाएगी। प्रयास किया जाएगा कि लाभार्थियों को 20 फरवरी तक पेंशन का भुगतान हो जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें