फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑफलाइन आवेदन निरस्त

विज्ञापन
internet banking
विज्ञापन
हल्द्वानी। ड्राइविंग लाइसेंस के लिए सोमवार से सारथी फोर में आवेदन शुरू हो गए हैं। इसी के साथ लोगों की ओर से कराए गए करीब 120 ऑफलाइन आवेदन निरस्त हो गए। अब टेस्ट के बाद लोगों को घर बैठे ड्राइविंग लाइसेंस मिलने लगेगा।
विज्ञापन


लंबे समय से शिकायत मिल रही थी कि लोगों को ड्राइविंग लाइसेंस बनाने के लिए आरटीओ कार्यालय के चक्कर काटने पड़ रहे हैं। विभागीय कर्मचारियों की ओर से भी लाइसेंस न बनाकर आवेदकों को परेशान किया जाता है। इस कारण आवेदक दलालों के चक्कर में पड़कर उन्हें पैसे देने पड़ रहे हैं। इसे देखते हुए भारत सरकार की ओर से सारथी फोर सॉफ्टेवयर लागू किया गया। इस सॉफ्टवेयर की खासियत ये है कि इसमें आवेदक घर बैठकर ड्राइविंग लाइसेंस के लिए आवेदन कर सकता है। उसे सिर्फ ड्राइविंग टेस्ट देने के लिए एक बार आरटीओ कार्यालय जाना होगा।

सोमवार को सॉफ्टवेयर ने काम करना शुरू कर दिया है। इसी के साथ पूर्व में ऑफलाइन आवेदन करने वाले 120 आवेदकों के आवेदन स्वत: ही निरस्त हो गए हैं। एआरटीओ प्रशासन संदीप वर्मा ने बताया कि सोमवार से सारथी फोर ने काम करना शुरू कर दिया है। ऑनलाइन आवेदन के साथ लोगों को टेस्ट की तिथि दी जा रही है। इस तिथि को उन्हें कार्यालय पहुंचकर टेस्ट देना है। टेस्ट का रिजल्ट मोबाइल पर आ जाएगा। टेस्ट पास होते ही घर के पते में ड्राइविंग लाइसेंस पहुंच जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें