फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कबड्डी प्रतियोगिता के दौरान चोटिल हुआ छात्र

विज्ञापन
विज्ञापन
बेतालघाट। यहां स्थित मिनी स्टेडियम में आयोजित संकुल स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में चल रहे कबड्डी मैच के दौरान दसवीं कक्षा का छात्र घायल हो गया। घायल छात्र का गरमपानी स्थित सीएचसी में इलाज कराया गया।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक मंगलवार को आश्रम पद्धति विद्यालय व राइका हल्सों कोरड़ की टीम के बीच कबड्डी का मैच चल रहा था। इसी दौरान एक बच्चे के ऊपर कई बच्चे गिर गए जिससे आश्रम पद्यति में 10वीं कक्षा में अध्ययनरत अशोक कुमार (17) बुरी तरह घायल हो गया। प्रधानाचार्य एबी शास्त्री की देखरेख में घायल छात्र को सामुदायिक स्वस्थ केंद्र ले जाया गया जहां से उसे इलाज के लिए गरमपानी स्थित सीएचसी में भेज दिया गया। गरमपानी सीएचसी में हुए एक्स-रे में पता चला कि घायल अशोक की तीन पसलियां टूट गई हैं। अशोक मूल रूप से हरिद्वार का रहने वाला है और यहां आश्रम पद्यति विद्यालय में अध्ययनरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें