फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच कर्मचारी कहां गए, किसी को नहीं पता

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग की कार्यप्रणाली फिर सवालों के घेरे में हैं। 10 दिन पहले गढ़वाल से कुमाऊं मंडल को भेजे आठ कर्मचारियों में से सिर्फ तीन ने ही कार्यभार ग्रहण किया है। पांच कर्मचारी कहां गए इस बारे में न अधिकारियों को पता है न कर्मचारी बता पा रहे हैं। अब संभागीय खाद्य नियंत्रक ललित मोहन रयाल ने पांचों कर्मचारियों को नोटिस भेजने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

चावल मामले की जांच को बनी एसआईटी की रिपोर्ट के बाद मुख्यमंत्री ने कार्रवाई करने के निर्देश जारी किए थे। विभाग की ओर से कुमाऊं मंडल के कर्मचारियों को गढ़वाल और गढ़वाल मंडल के कर्मचारियों का स्थानांतरण कुमाऊं मंडल में किया था। तीन दिन के अंदर सभी कर्मचारियों को नई तैनाती स्थल में कार्यभार संभालने को कहा गया था। जबकि घोटाले में लिप्त अधिकारियों के खिलाफ तीन दिन के अंदर कार्रवाई की बात भी कही गई थी। लेकिन एक महीना बीतने के बाद भी गढ़वाल मंडल से कुछ कर्मचारियों को कार्यमुक्त नहीं किया गया। आरएफसी कुमाऊं ललित मोहन रयाल ने बताया कि पांच कर्मचारी कहां गए, इसकी जानकारी नहीं है। इन्हें नोटिस भेजने की तैयारी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें