हल्द्वानी में जल रहा ट्रंचिंग ग्राउंड
- फोटो : अमर उजाला
हल्द्वानी। ट्रंचिंग ग्राउंड में आग बुझी ही थी कि रविवार को असामाजिक तत्वों ने दोबारा आग लगा दी। सूचना पर जांच को पहुंचे नगर आयुक्त ने ट्रंचिंग ग्राउंड का निरीक्षण किया तो आग लगा रहे असामाजिक तत्व गौला नदी की तरफ को भाग गए। टीम ने इनका पीछा भी किया लेकिन कोई हाथ नहीं लगा।
ट्रंचिंग ग्राउंड की आग बुझे दो दिन नहीं हुए थे कि रविवार देर रात असामाजिक तत्वों ने ट्रंचिंग ग्राउंड में दोबारा आग लगा दी। सूचना पर पहुंचे नगर आयुक्त हरवीर सिंह ने निगम की टीम के साथ ट्रंचिंग ग्राउंड का निरीक्षण किया। इस दौरान आग लगा रहे दो लोगों ने टीम को देखते ही गौला नदी की ओर दौड़ लगा दी। नगर निगम की टीम ने इसका निरीक्षण भी किया। लेकिन असामाजिक तत्व हाथ नहीं आए। अंधेरा अधिक होने के कारण टीम लौट आई। नगर आयुक्त ने बताया कि सोमवार को टीम आग बुझाने के लिए भेजी जाएगी। आग लगने से गौलापार, राजपुरा सहित पुरे क्षेत्र में धुंए के बादल छा गए। लोगों को सांस लेने में दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
जैव चिकित्सीय कचरा फेंकने वाले तो नहीं लगा रहे हैं आग
हल्द्वानी। ट्रंचिंग ग्राउंड के कूड़े में आग लगाना निगम के कर्मचारियों और अधिकारियों की समझ में नहीं आ रहा है। निगम के अधिकारियों का शक ट्रंचिंग ग्राउंड में जैव चिकित्सीय कचरा डाल रहे लोगों पर है। पहली बार जब आग लगाई गई थी। उस समय जैव चिकित्सीय कचरे में ही लगाई गई थी। इसी से आग आगे फैली भी।
सूचना पर जांच को पहुंचे नगर आयुक्त, आग लगाने वालों का किया पीछा
टीम को देखकर आग लगाने वाले गौला नदी की तरफ भागे