हल्द्वानी। परिवहन आयुक्त के आदेश के बाद परिवहन विभाग ने हल्द्वानी और आस-पास क्षेत्रों में 200 वाहनों की प्रदूषण की जांच की। जांच में 30 वाहनों में प्रदूषण उत्सर्जन अधिक पाया गया और 16 वाहन स्वामियों के पास प्रदूषण प्रमाण पत्र नहीं मिला। विभाग ने 46 वाहनों के चालान किए। बृहस्पतिवार को एआरटीओ डॉ. गुरदेव सिंह ने हल्द्वानी-नैनीताल मार्ग पर, हल्द्वानी-बरेली पर परिवहन कर अधिकारी अशीत झा ने वाहनों में प्रदूषण की जांच की। इसमें 200 वाहनों की जांच की गई। जांच में 30 वाहनों में प्रदूषण उत्सर्जन अधिक पाया गया। उधर 16 वाहन स्वामियों के पास प्रदूषण प्रमाण पत्र नहीं मिला। टीम की ओर से सभी वाहनों के चालान किए गए। चार वाहनों द्वारा प्रदूषण अधिक फैलाने पर विभाग की ओर से नोटिस भी जारी किया गया। उधर एक वाहन चालक का ड्राइविंग लाइसेंस निरस्त भी किया गया। इस दौरान लता, सूर्य प्रकाश, शिव प्रकाश रावत आदि मौजूद रहे।