फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नैनीताल जिले में दो ने आत्महत्या की

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रेम विवाह न होने पर युवक ने जहर खाकर जान दे दी
विज्ञापन

हल्द्वानी। प्रेम प्रसंग में निराशा मिलने पर युवक ने जहर खा लिया। हालत बिगड़ने पर परिजनों ने उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया जहां से सुशीला तिवारी अस्पताल रेफर कर दिया। यहां उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया। भीमताल के रहने वाले 24 वर्षीय ओमप्रकाश का एक युवती से प्रेम प्रसंग था। बताया जा रहा है कि युवती का विवाह दूसरी जगह हो गया। इससे ओमप्रकाश परेशान रहने लगा। शुक्रवार को उसने घर में ही जहरीला पदार्थ खा लिया। हालत बिगड़ने पर घर वाले परेशान हो गया। वह उसे हल्द्वानी ले गए लेकिन उसे बचा नहीं पाए। त्योहार के दिन युवक की मौत से घर में कोहराम मचा है।
विज्ञापन

हल्द्वानी में भी अधेड़ ने खाया जहर
हल्द्वानी। दमुवाढूंगा में 42 वर्षीय किशन राम ने जहर खाकर जान दे दी। जहर खाने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। लालू राम दमुवाढूंगा में टीन शेड के पास रहने वाले किशन राम ने शुक्रवार की देर रात जहरीला पदार्थ खा लिया था। हालत बिगड़ने पर परिजनों ने उन्हें सुशीला तिवारी चिकित्सालय में भर्ती कराया। शनिवार को उपचार के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। पुलिस आत्महत्या के कारणों का पता लगाने में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें