फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रों ने कॉलेज के उतरी गेट के ताले तोड़े, निकाला जुलूस

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। एमबीपीजी कॉलेज में अराजकता चरम पर पहुंच गई है। सोमवार को छात्रसंगठन से जुड़े छात्रों ने कालेज के उत्तरी गेट के ताले तोड़ दिए और कॉलेज परिसर में जुलूस निकाल कर हुड़दंग किया। इसके बाद विद्यार्थी परिषद ने नैनीताल हाइवे पर भी बिना अनुमति के जुलूस निकाल कर शक्ति प्रदर्शन किया, लेकिन पुलिस तमाशबीन बनी रही। वहीं, प्राचार्य डॉ. जगदीश प्रसाद ने कहा कि उत्तरी गेट के ताले टूटने की सूचना मिली थी, मगर वहां शास्ता मंडल के पहुंचने तक छात्र निकल चुके थे।
विज्ञापन

छात्रसंघ अध्यक्ष नीरज मेहरा का प्रवेश निरस्त कराने में सफलता मिलने पर विजय जुलूस निकालने के लिए सोमवार को विद्यार्थी परिषद कार्यकर्ता जगदंबा नगर कार्यालय पर एकत्र हुए। वहां से दोपहर करीब 12 बजे विद्यार्थी परिषद कार्यकर्ता पूर्व प्रत्याशी विजय जोशी और वर्तमान छात्रसंघ चुनाव के अध्यक्ष पद के दावेदार नरेश कनवाल और अभिलाष कांडपाल को फूल माला पहनाकर कार्यालय से जुलूस निकाला। जुलूस जब कॉलेज के उत्तरी गेट पर पहुंचा तो गेट पर ताला पड़ा था। इसी बीच किसी छात्र ने ताला तोड़ डाला और जुलूस कॉलेज परिसर में दाखिल हो गया। विद्यार्थी परिषद कार्यकर्ता कॉलेज परिसर में जुलूस निकालने के बाद मुख्य गेट से बाहर निकल गए और नैनीताल हाइवे पर जुलूस निकालकर दुर्गासिटी सेंटर होते हुए वापस विद्यार्थी परिषद कार्यालय चले गए। कॉलेज के मुख्य गेट पर पुलिस फोर्स भी मौजूद था, लेकिन बिना अनुमति के निकल रहे जुलूस को नहीं रोका गया। जुलूस में जिला संयोजक कार्तिक हर्बोला, जिला सह संयोजक दीपक मेहरा, नगर मंत्री प्रज्ञान शर्मा, मीडिया प्रभारी योगेंद्र भट्ट, संजय नेगी, पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष दीपक सनवाल, विरेंद्र बिष्ट, गौरव बिष्ट आदि शामिल थे। छात्रसंघ के अन्य संभावित प्रत्याशियों ने भी कॉलेज परिसर में जुलूस निकाल कर जमकर प्रचार किया और स्टीकर उड़ाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें