फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रानीखेत और चौबटिया में 21 से शुरू होगा दुर्गा पूजा महोत्सव

विज्ञापन
विज्ञापन
रानीखेत (अल्मोड़ा)। रानीखेत और चौबटिया में मां दुर्गा पूजा महोत्सव 21 सितंबर से शुरू होगा। इसके लिए तैयारियां शुरू हो गई हैं। रानीखेत स्थित गांधी चौक में 21 सितंबर को मां दुर्गा की मूर्ति को प्राण प्रतिष्ठा के बाद स्थापित किया जाएगा। 23 सितंबर को सुंदरकांड का आयोजन होगा। 24 सितंबर को राम मंदिर के मौनी महाराज के सानिध्य में दुर्गा सप्तशती पाठ होगा। 25 सितंबर को सायंकाल छह बजे से जागरण चौकी का आयोजन किया जाएगा। जिसमें लोक कलाकार साईं जागरण मंच रुद्रपुर की खुशी जोशी कार्यक्रम पेश करेंगी। 27 सितंबर को खीर महाभोग और महाआरती होगी। 29 सितंबर को हवन, पूर्णाहूति और कन्या पूजन का आयोजन किया जाएगा। अध्यक्ष अजय बबली ने बताया कि 30 सितंबर को शोभा यात्रा के साथ मां दुर्गा की मूर्ति को विसर्जित कर दिया जाएगा। चौबटिया स्थित कैंट जूनियर हाइस्कूल के राम भवन में दुर्गा महोत्सव 21 सितंबर को शुरू होगा। महोत्सव समिति के पदाधिकारियों ने आयोजन को सफल बनाने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें