फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जांच टीम न पहुंचने पर हिमालयन स्टोन क्रशर पर हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। राष्ट्रीय हरित अभिकरण (एनजीटी) के रडार पर आए हिमालयन स्टोन क्रशर को लेकर बुधवार को खासा हंगामा बरपा। मोतीनगर के एक व्यक्ति ने राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अधिकारियों पर क्रशर मालिक से साठगांठ का आरोप लगा दिया। हालांकि बोर्ड के अधिकारी इस आरोप को निराधार बता रहे हैं। उनका कहना है कि केंद्रीय टीम बृहस्पतिवार को आएगी। उधर, एक ग्रामीण की चेतावनी है कि केंद्रीय अधिकारियों ने निष्पक्ष जांच नहीं की तो वह आत्मदाह कर लेगा।
विज्ञापन

नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल ने पिछले महीने मोती नगर स्थित हिमालय स्टोन क्रशर को शाम छह से सुबह छह बजे तक क्रशिंग नहीं करने के निर्देश दिए थे। साथ ही केंद्रीय, क्षेत्रीय प्रदूषण नियंत्रण अधिकारियों को दो-तीन हफ्तों में क्रशर के आसपास प्रदूषण की जांच कर रिपोर्ट देने के निर्देश दिए थे। बुधवार को क्रशर में केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की टीम के पहुंचने की अफवाह फैली। टीम के पहुंचने की खबर पर ग्रामीण गुलाब सिंह भंडारी भी पहुंच गए। क्रशर पर पहुंचे गुलाब सिंह ने आरोप लगाया कि स्थानीय प्रदूषण नियंत्रण की टीम क्रशर से मिल गई है। टीम ने एक दिन पूर्व पहुंच कर ही क्रशर का मौका मुआयना किया। क्रशर संचालकों को बचाने के लिए धूल उड़ने से बचाव के लिए पानी का छिड़काव, कर्मियों को सेफ्टी कैप, मास्क देने, क्रशिंग के दौरान बरती जाने वाली सावधानियां के बारे में जानकारी दे दी है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने निष्पक्ष जांच नहीं की तो आत्मदाह कर लूंगा।
उधर, क्षेत्रीय प्रदूषण नियंत्रण अधिकारी डीके जोशी ने भंडारी के आरोपों को पूरी तरह से निराधार बताया। जोशी का कहना है कि स्टोन क्रशर के आसपास प्रदूषण की जांच के लिए केंद्रीय टीम बृहस्पतिवार को आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें