हल्द्वानी। पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह और नेता प्रति इंदिरा हृदयेश ने शहीद मेजर के परिजनों से मुलाकात की। कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने परिजनों को ढाढ़स बताया और कहा कि मेजर की कुर्बानी को पूरा देश याद कर रहा है।
पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत अपने समर्थकों के साथ मंगलवार की सुबह शहीद मेजर कमलेश पांडे के कांतिपुरम स्थित आवास पर पहुंचे। पूर्व सीएम ने शहीद के पिता और भाई से मुलाकात कर उनको ढाढ़स बधाया। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड के मेजर की वीरता और कुर्बानी को पूरा देश याद कर रहा है। इस मामले में केंद्र सरकार को ठोस कदम उठाना चाहिए। शाम के समय कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह, नेता प्रतिपक्ष इंदिरा हृदयेश, मंडी परिषद के अध्यक्ष सुमित हृदयेश, ललित जोशी, महिला मोर्चा की नेता सरिता आर्या, भोला भट्ट सहित अन्य वरिष्ठ नेताओं ने शहीद मेजर के माता पिता, पत्नी और भाई से मुलाकात कर सांत्वना दी। कांग्रेस नेताओं ने भरोसा दिलाया कि पार्टी के लोग हमेशा मेजर के परिवार के साथ बराबर खड़े रहेंगे। बता दें कि नेता प्रतिपक्ष इंदिरा हृदयेश शहीद के परिजनों से मिलने दूसरी बार गई थी।