रानीखेत (अल्मोड़ा)। उत्तरांचल माध्यमिक शिक्षणेतर कर्मचारी संगठन की जिला कार्यकारिणी के लिए इंटर कालेज कफड़ा के जितेंद्र चौधरी को अध्यक्ष चुन लिया गया। अनुराग चंद्र उप मंत्री, केवलानंद कांडपाल कोषाध्यक्ष, दीवान सिंह बिष्ट उपाध्यक्ष, सतीश मसीह संरक्षक, आरडी फुलारा प्रांतीय सदस्य तथा गिरीश चंद्र कांडपाल प्रचार मंत्री चुने गए। इनके अलावा जानकी कांडपाल, राजेंद्र बिष्ट, मनोज भाकुनी, शेखर पंत, दिनेश सिंह, महेश चंद्र त्रिपाठी, शंभू सिंह सदस्य मनोनीत हुए। जिलाध्यक्ष जितेंद्र चौधरी ने कर्मचारियों के हित में संघर्ष करने का संकल्प जताया। सभी से एकजुट होने की अपील की गई। इस अवसर पर कर्मचारी हित में संघर्ष करने वाले पूर्व अध्यक्ष दीप चंद्र आर्य, बीएस सेन और माधो सिंह फर्त्याल को शाल ओढ़ाकर सम्मानित भी किया गया।