फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर में नहीं लगेंगे बेतरतीब ठेले

विज्ञापन
विज्ञापन
शहर में नहीं लगेंगे बेतरतीब ठेले
विज्ञापन

हल्द्वानी।
शहरवासियों के लिए अच्छी खबर है। अब शहर में बेतरतीब ठेले नहीं दिखाई देंगे। वेंडर उपसमिति ने शहर में 30 वेंडिंग जोन का चयन कर रिपोर्ट उच्च समिति को भेज दी है। उच्च समिति की मोहर लगते ही शहर में बेतरतीब ठेले नहीं दिखाई देंगे।
शुक्रवार को वेंडर उपसमिति की बैठक एसएनए दलीप अधिकारी की अध्यक्षता में नगर निगम सभागार में हुई। सर्वे टीम ने 30 वेंडिंग जोन का चयन कर लिस्ट उपसमिति के सामने रखी। उपसमिति ने इनका परीक्षण कर मोहर लगा दी। साथ ही वेंडिंग जोन का निर्धारण कर यह रिपोर्ट उच्च कमेटी को भेज दी है। वहीं नॉन वेंडिंग जोन और प्रतिबंधित क्षेत्र का निर्धारण कर जल्द ही रिपोर्ट उच्च समिति को सौंपने का भी निर्णय लिया गया है। उच्च समिति की मोहर लगते ही शहर में बेतरतीब खडे़ ठेलों से मुक्ति मिल जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान एसएनए दलीप कपूर, विजेंद्र चौहान, भोटिया पड़ाव चौकी इंचार्ज नंदन रावत, आईपी पंत, पूजा, भरत त्रिपाठी, फड़ खोखा की ओर से हसीउद्दीन, प्रमोद अग्निहोत्री, गोविंद सिंह मौजूद रहे।

यहां बनाए गए हैं वेंडिंग जोन

गौलापार बाइपास में चार
रानीबाग पुस्तकालय के पास एक
रानीबाग चौराहे के पास एक
प्रतापगढ़ी में एक
पुलिस चौकी रानीबाग तीन
रोडवेज में एक
तिकोनिया में दो
भैरव चौक में एक
पटेल चौक में एक
मंगलपड़ाव में चार
कालाढूंगी रोड पर तीन
घास मंडी में दो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें