फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: उप कारागार में 12 कैदियों की एकसाथ हो सकेगी ऑनलाइन पेशी

विज्ञापन
प्रतीकात्मक।
विज्ञापन
हल्द्वानी। उप-कारागार हल्द्वानी से कैदी जल्द ही कोर्ट में ऑनलाइन पेश हो सकेंगे। इसके लिए जेल के अंदर भवन तैयार कर 12 केबिन बनाए गए हैं। हाईस्पीड इंटरनेट सुविधा के साथ ही यहां कंप्यूटर सिस्टम लगे होंगे। अगले महीने से यह सुविधा शुरू होने की उम्मीद है।
विज्ञापन


1600 से ज्यादा बंदी और कैदियों वाले हल्द्वानी उप कारागार में ऑनलाइन पेशी के लिए 12 केबिन बनाए गए हैं जिसके लिए जेल प्रशासन को 12 कम्प्यूटर मिल गए हैं। कंप्यूटर से जुड़े सभी उपकरण भी मिल गए हैं। बताते हैं कि कोर्ट में जिस कैदी की तारीख होगी, उसकी सूची एक दिन पहले बन जाएगी। तारीख की डेट के साथ समय भी निर्धारित होगा। जैसे ही कोर्ट में संबंधित मुकदमे का नंबर आएगा, उक्त कैदी संबंधित लिंक के जरिये ऑनलाइन पेश हो जाएगा।


हर दिन कोर्ट जाते हैं 80 से अधिक कैदी
उप कारागार से हर दिन ऊधम सिंह नगर की रुद्रपुर, खटीमा, किच्छा, काशीपुर, बाजपुर की कोर्ट के साथ ही नैनीताल के विभिन्न कोर्ट में पेशी के लिए 80 से 120 कैदी जाते हैं। इसके लिए एक दिन पहले ही संबंधित जनपद के आरआई को पत्र भेजा जाता है। कैदियों के आवागमन में सुरक्षा का ध्यान रखने के साथ खर्च भी होता है।
विज्ञापन




वीडियो कांफ्रेंस (वीसी) के जरिये ऑनलाइन पेशी के लिए 12 केबिन तैयार हैं। अब अगले कुछ दिनों में सेटअप पूरा हो जाएगा। जल्द ही उप कारागार से ही तारीख व सुनवाई का कार्य ऑनलाइन हो सकेगा।
विज्ञापन

प्रमोद कुमार पांडे, जेल अधीक्षक, उप कारागार
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें