फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विद्यालय बंद रखने वाले शिक्षक नपेंगे

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

हल्द्वानी/भीमताल (नैनीताल)। जिले का शिक्षा विभाग शनिवार को शब-ए-बरात की छुट्टी करने वाले शिक्षकों का एक दिन का वेतन काटने और विभागीय कार्रवाई करने की तैयारी कर रहा है। मुख्य शिक्षाधिकारी केके गुप्ता और प्राथमिक जिला शिक्षाधिकारी गोपाल स्वरूप ने विकासखंड के उप शिक्षाधिकारियों से ऐसे स्कूलों की सूची मांगी है, जो शनिवार को बंद थे।
मुख्य शिक्षाधिकारी केके गुप्ता ने बताया कि शनिवार को शब-ए-बरात की शिक्षा विभाग द्वारा छुट्टी जारी नहीं की गई थी। बावजूद इसके जिले के कुछ शिक्षकों ने विद्यालय बंद कर दिए। जिस पर उप शिक्षाधिकारियों से ऐसे विद्यालयों की सूची मांगी गई है, ताकि इन विद्यालयों को बंद करने वाले शिक्षकों का एक दिन का वेतन काटने के साथ ही विभागीय कार्रवाई की जा सके। जिला शिक्षा अधिकारी (प्राथमिक शिक्षा) गोपाल स्वरूप ने उप शिक्षा अधिकारियों को भेजे आदेश में कहा है कि बिना विभागीय आदेश के कुछ विद्यालय बंद रखना अनुशासनहीनता है। उधर, ओखलकांडा की उप शिक्षाधिकारी कमलेश्वरी मेहता ने बताया कि ओखलकांडा में 12 प्राथमिक विद्यालय और उच्च प्राथमिक विद्यालय बंद मिले है। उन्होंने शुक्रवार शाम ही शब-ए-बरात की छुट्टी नहीं होने की जानकारी शिक्षकों को दे दी थी, बावजूद इसके विद्यालय बंद करना नियमों का उल्लंघन है।
विज्ञापन
विज्ञापन



बिना आदेश विद्यालय बंद करने वाले शिक्षकों का वेतन कटेगा
शब-ए-बरात पर स्कूल बंद रखना पड़ा महंगा, सीईओ ने बंद विद्यालयों की सूची मांगी


विधायक को स्कूल में लटके मिले ताले
हल्दूचौड़ (नैनीताल)। हिम्म्तपुर चौम्वाल बेरीपड़ाव स्थित राजकीय जूनियर हाईस्कूल में विधायक नवीन दुम्का ने शनिवार को छापा मारा। वहां तैनात दोनों शिक्षक नदारद थे और स्कूल में ताले लटके थे। इस कारण छात्र-छात्राओं को वापस जाना पड़ा। पता चला कि 65 बच्चों के इस स्कूल में दो शिक्षकों की तैनाती है। शनिवार को एक भी शिक्षक विद्यालय नहीं पहुंचा। यही नहीं यह शिक्षक कक्षों में ताला लगाकर चाबी भी अपने साथ ले गए थे। विधायक ने शिक्षा विभाग के अधिकारियों को फोन कर व्यवस्था सुधारने एवं दोषी शिक्षकों के खिलाफ कार्रवाई करने को कहा। ग्राम प्रधान संजय राणा ने बताया कि विद्यालय में तैनात प्रभारी प्रधानाध्यापक हरीश शर्मा पहले भी कई बार स्कूल से नदारद रह चुके हैं। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें