फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नैनीताल में होली जुलूस फोटो प्रतियोगिता 20 को

विज्ञापन
holi wallpaper
विज्ञापन
नैनीताल। श्री रामसेवक सभा के 23वां फागोत्सव के तहत पहली बार होली जुलूस की फोटोग्राफी प्रतियोगिता 20 मार्च को कूर्मांचल नगर सहकारी बैंक के सहयोग से आयोजित की जा रही है। बेस्ट फोटो पर दस हजार रुपये का पहला पुरस्कार दिया जाएगा। सभा के अध्यक्ष मनोज साह, महासचिव राजेंद्र लाल साह ने बताया कि फोटो प्रतियोगिता में शामिल होने के लिए कोई भी प्रतिभागी 300 जमा कर पंजीकरण करा सकता है। 20 मार्च को होली जुलूस सुबह 11 बजे से निकाला जाएगा। इसी दौरान फोटोग्राफी प्रतिभागी जुलूस की एक प्रतिभागी चार फोटो खींचकर मेल आईडी (holimahotsavnainital@gmail.com) पर उसी दिन सुबह 11 से रात 12 बजे तक भेज सकते हैं। प्रतियोगिता का परिणाम सोशल मीडिया के जरिये निकाला जाएगा। उन्होंने बताया कि पांच अप्रैल को श्री रामसेवक सभा में प्रतिभागियों की ओर से बेस्ट फोटो प्रदर्शनी लगाई जाएगी। साथ ही पहला, दूसरा और तीसरा आने वाले प्रतिभागियों को दस हजार, पांच हजार, तीन हजार रुपये का पुरस्कार दिया जाएगा। दो-दो हजार रुपये के दो सांत्वना पुरस्कार भी दिए जाएंगे। उन्होंने कहा कि प्रतिभागी अधिक जानकारी के लिए श्रीराम सेवक सभा में संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन



नैनीताल में होली जुलूस फोटो प्रतियोगिता 20 को
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें