नैनीताल। कुमाऊं विश्वविद्यालय की 17 मार्च को होने वाली पीएचडी प्रवेश परीक्षा मंडल के चार परीक्षा केंद्रों में होगी, इसके लिए 3012 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है। वहीं, विवि शोध और परीक्षा अनुभाग की ओर से परीक्षा को लेकर तैयारियां पूरी कर ली हैं। विवि के निदेशक शोध प्रो. राजीव उपाध्याय ने बताया कि विभिन्न संकायों के 31 विषयों की करीब 350 पीएचडी सीटों के लिए इस सत्र में प्रवेश परीक्षा होगी। इसके लिए एमबीपीजी कॉलेज हल्द्वानी में करीब 1765, डीएसबी परिसर नैनीताल में 572, एसएसजे परिसर अल्मोड़ा में 450 और पिथौरागढ़ में 225 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है। प्रो. उपाध्याय ने बताया है कि परीक्षा रविवार को दोपहर 12 से दो बजे तक होगी। परीक्षा के प्रवेश पत्र विवि की वेबसाइट पर नौ मार्च को ही जारी कर दिए गए हैं।
एमबी कॉलेज में 1765 अभ्यर्थी देंगे पीएचडी प्रवेश परीक्षा