हल्द्वानी। डाक विभाग का नेटवर्क गांव-गांव तक फैला है। डाक कर्मी इमानदारी से डाक सेवाओं का इस्तेमाल करना सीख लें तो हम डाक सेवाओं, जनोपयोगी योजनाओं का लाभ हर व्यक्ति तक पहुंचा सकते हैं। प्रतिस्पर्धा के इस दौर में बैंकिंग, जीवन बीमा, सुकन्या समृद्धि योजना जैसी सेवाओं की डाक विभाग की बेहतर, लाभप्रद योजनाओं की जानकारी आम लोगों तक पहुंचाएं। सुकन्या समृद्धि के अधिकतम खाते खोलकर बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ मुहिम में सहयोग करें।
यहां राजकीय मेडिकल कॉलेज सभागार में आयोजित डाक कर्मियों के मंडलीय कार्यशाला में उत्तराखंड परिमंडल के चीफ पोस्टमास्टर जनरल कर्नल सुखदेव राज ने यह बातें कहीं। उन्होंने कहा कि सुकन्या समृद्धि योजना बालिकाओं के लिए वरदान है। इसकी सही जानकारी स्कूलों, अभिभावकों को दें। प्रवर डाक अधीक्षक नैनीताल आरएस तोमर ने आभार जताया। उन्होंने डाक योजनाओं को पूरा करने की प्रतिबद्धता व्यक्त की। प्रधान डाकघर के पोस्टमास्टर चंद्रशेखर परगाई ने संचालन किया। कार्यशाला में ऊधमसिंह नगर के सहायक डाक अधीक्षक एचसी उपाध्याय, आरसी तिवारी, सुधांशु कुमार, सौरभ, प्रदीप उप्रेती, विनय ढौंडियाल, राहुल पंत, एससी हलधर, मनोज शाह, अशोक पाठक, वाईसी बमेटा, गुलजार हुसैन, जोहार सिंह आदि थे।
गांव-गांव में खोलें सुकन्या योजना के खाते
बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ मुहिम में सहयोग करें डाक कर्मी
मंडल के डाक कर्मियों की कार्यशाला में चीफ पोस्टमास्टर जनरल ने दिए निर्देश
नैनीताल, ऊधमसिंह नगर के उत्कृष्ट कार्य करने वाले डाक कर्मी पुरस्कृत
हल्द्वानी। कार्यशाला में नैनीताल, ऊधमसिंह नगर जिले में उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मचारियों, अधिकारियों को पुरस्कृत किया गया। इनमें जेएस बोरा, सीएस परगाई, अशोक पाठक, देव पांगती, वाईके बमेटा, जीएस गंगोला, विनोद जंतवाल, रमेश चंद्र तिवारी, जीडी जोशी, दलीप सिंह, सीएक बिष्ट, एससी हलधर, ऊषा नेगी, बलविंदर सिंह, टीडी पांडे, राहुल पंत, प्रदीप उप्रेती, पंकज उप्रेती, हिमांशु सरकार, दर्शन कैड़ा, विरेंद्र कुमार, शशांक मंडल, किरन पंत शामिल हैं।