फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विकास निधि दिलाने को पार्षदों ने की नारेबाजी

विज्ञापन
neta ji
विज्ञापन
हल्द्वानी। पार्षदों को विकास निधि दिलाने की मांग को लेकर नगर निगम के दर्जनों पार्षदों ने शुक्रवार को सिटी मजिस्ट्रेट कार्यालय में नारेबाजी की। साथ ही सिटी मजिस्ट्रेट प्रत्यूष सिंह के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा।
विज्ञापन

पार्षदों के शिष्टमंडल ने कहा कि शासन और नगर निगम की ओर से पार्षदों को विकास कार्यों के लिए एक रुपया भी नहीं दिया जाता है, जबकि लोग उनसे खासी उम्मीदें रखते हैं। पार्षदों ने बताया कि वह इस मांग को लेकर शनिवार को मुख्यमंत्री से भी मिलेंगे। इस दौरान पार्षद मनोज कुमार जोशी, कुबरा बेगम, रोहित कुमार, महेश शर्मा, शकील अंसारी, मो. गुफरान, राजेंद्र सिंह नेगी, नीमा भट्ट, मीना देवी, रवि कुमार, विद्या देवी, राजेंद्र सिंह जीना, जाकिर हुसैन, महबूब आलम, अमित बिष्ट, चंद्रशेखर कांडपाल, महेश चंद्र, विनोद कुमार दानी, जीशान परवेज, गीता बल्यूटिया आदि थे।


विकास निधि दिलाने को पार्षदों ने की नारेबाजी
सिटी मजिस्ट्रेट के माध्यम से सीएम को भेजा ज्ञापन

पार्षदों ने किया मेयर का घेराव
पार्षदों को बोर्ड फंड से विकास कार्य के लिए 10-10 लाख रुपये देने की मांग
हल्द्वानी। तीन माह बाद भी वार्डों में विकास काम नहीं करने का आरोप लगाते हुए पार्षदों ने मेयर जोगेंद्र रौतेला का घेराव किया। उन्होंने बोर्ड फंड से सभी पार्षदों को विकास कार्य के लिए 10-10 लाख रुपये जारी करने की मांग की।
विज्ञापन

शुक्रवार को पार्षदों ने नगर निगम हाल में बैठक की। आरोप लगाया था कि मेयर तीन माह में दो बोर्ड बैठक कर चुके हैं। पार्षदों से प्रस्ताव भी मांग चुके हैं, लेकिन अब तक किसी भी पार्षद के प्रस्ताव में काम शुरू नहीं हुआ है। पार्षद मो. गुफरान, मनोज जोशी ने आरोप लगाया कि मेयर कोरे आश्वासन दे रहे हैं। उधर, मेयर जोगेंद्र रौतेला ने कहा कि पार्षद निधि दिलाने का मामला शासन स्तर का है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें