बागेश्वर। ग्राम पंचायत टकनार के भगवती मंदिर में सात मार्च से देवी भागवत कथा का आयोजन हो रहा है। कथा का समापन 15 मार्च को हवन और भंडारेेेे के साथ संपन्न होगा।
शुभारंभ पर महिलाएं ढोल-नगाड़ों के साथ कलश यात्रा निकालेंगी। कथा का वाचन पंडित शेेखर चंद्र पाठक करेंगे। पूजा कमेटी के संरक्षक हयात सिंह मेहरा ने सभी से इस अनुष्ठान में बढ़चढ़कर शामिल होने की अपील की है।