फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कपकोट में छात्रों का अनशन दूसरे दिन जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
कपकोट (बागेश्वर)। राजकीय महाविद्यालय में एमए की कक्षाएं संचालित करने, लाइब्रेरियन और चहारदीवारी समेत अन्य मांगों को लेकर छात्रों का यहां चल रहा क्रमिक अनशन बृहस्पतिवार को भी जारी रहा। दूसरे दिन भानु गढ़िया क्रमिक अनशन पर बैठे।
विज्ञापन


कालेज परिसर में हुई सभा में वक्ताओं ने कहा कि एमए की कक्षाएं संचालित न होने से उन्हें पढ़ाई के लिए यहां से 24 किमी दूर जाना पड़ता है। निर्धन घरों के छात्र-छात्राओं के लिए आगे की पढ़ाई मुश्किल हो जाती है। कालेज भवन के अधूरे काम भी पूरे नहीं किए गए हैं। कॉलेज की अन्य समस्याओं का भी समाधान नहीं हो पाया है।

छात्रों ने समस्याओं का जल्द समाधान न होने पर आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी है। वहां पूर्व छात्रसंघ उपाध्यक्ष गोविंद कपकोटी, कमलेश गढ़िया, नंदन गढ़िया, नीरज भट्ट आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें