फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एमबी कालेज: छात्रसंघ में बनी सहमति, आज होगा एनसीसी सम्मान समारोह

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। एमबीपीजी कॉलेज के छात्रसंघ पदाधिकारियों में अब सुलह हो गई है। सभी पदाधिकारी एनसीसी कैडेट सम्मान समारोह के लिए सहमत हो गए हैं। कार्यक्रम 20 फरवरी को दोपहर 12 बजे महाविद्यालय के मैदान में होगा। जिस छात्रा नेत्री को लेकर महाभारत की नौबत आई थी, उसकी सम्मान कार्यक्रम से छुट्टी कर दी गई है।
विज्ञापन

एमबीपीजी कॉलेज में छात्रसंघ की ओर से वार्षिक समारोह 27 फरवरी को आयोजित किया जा रहा है। इससे पहले कुछ पदाधिकारी एनसीसी कैडेट सम्मान समारोह करना चाहते थे, इसमें एक कथित छात्रा नेत्री की सहभागिता की वजह से छात्रसंघ में रार पैदा हो गई थी। इस कथित छात्रा नेत्री से छात्रसंघ के कुछ पदाधिकारियों की कॉलेज के मुख्य गेट के सामने गत दिवस झगड़ा भी हुआ था। इस पर कुछ छात्रनेताओं ने इसे मुद्दा बनाकर आत्मदाह तक की धमकी दे डाली थी। छात्रसंघ सचिव गौरव सनवाल ने बताया कि बुधवार को होने वाले सम्मान समारोह में छात्रसंघ पूरी तरह सहयोग करेगा। सचिव हिमांशु जोशी ने कहा कि समारोह के मुख्य अतिथि मंडी परिषद के अध्यक्ष गजराज बिष्ट और विशिष्ट अतिथि एडीएम हरबीर सिंह को बनाया गया है, इसमें एनसीसी के 183 कैडेटों के साथ ही एएनओ को सम्मानित किया जाएगा।

छात्रसंघ में बनी सहमति, एनसीसी सम्मान समारोह आज
एमबीपीजी कॉलेज : कथित महिला छात्र नेता की समारोह आयोजन से छुट्टी


कॉलेज में तथाकथित छात्रा नेत्री एनसीसी में सक्रिय रहकर छात्र-छात्राओं को बरगलाने का काम करती है, वह ही एनसीसी कैडेटों के सम्मान समारोह में हस्तक्षेप कर रही थी। इसी को बाहर करने के लिए मनमुटाव था, जिसे सभी पदाधिकारियों ने बैठ कर सुलझा लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- गौरव कोरंगा, छात्रसंघ अध्यक्ष
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें