फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ई बिल के भुगतान पर बीएसएनएल देगा दस रुपये की छूट

विज्ञापन
bsnl offers
विज्ञापन
हल्द्वानी। बीएसएनएल के नैनीताल और ऊधमसिंह नगर जिले शुक्रवार से पेपरलेस हो जाएंगे। लैंडलाइन और मोबाइल के उपभोक्ता अगर बिलों का ई बिल से भुगतान करेंगे तो उन्हें दस रुपये की छूट दी जाएगी। अब उपभोक्ताओं के घर पर बिल नहीं पहुंचेगा। बिल की जानकारी ईमेल या मोबाइल पर एसएमएस के माध्यम से आएगी।
विज्ञापन

नैनीताल और ऊधमसिंह नगर में लैंडलाइन के 22,500 उपभोक्ता हैं। दोनों जिलों में 3000 पोस्टपेड उपभोक्ता हैं। 150 वाई मैक्स, 10 हजार ब्रॉडबैंड, 500 एफटीटीएच (फाइबर टू द होम) के उपभोक्ता हैं। उपभोक्ताओं के बिल अब ईमेल और मोबाइल पर दिए जाएंगे। उपभोक्ता बिल जमा करने के लिए www.selfcare.bsnl.co.in पर स्वयं को पंजीकृत कर सकते हैं। साथ ही my bsnl app को मोबाइल पर डाउनलोड करके बिल की जानकारी लेकर भुगतान कर सकते हैं जबकि आइटमकृत बिल www.selfcare.bsnl.co.in, www.portal2.bsnl.in से डाउनलोड किया जा सकता है। ऑनलाइन भुगतान सुविधा www.selfcare.bsnl.co.in, www.portal2.bsnl.in पर उपलब्ध है। बीएसएनएल कैश काउंटर, डाकघर या पेटीएम एवं फोन पे से भी भुगतान कर सकते हैं।

ई-बिल के भुगतान पर बीएसएनएल देगा दस रुपये की छूट
फरवरी से नैनीताल और ऊधमसिंह नगर में मोबाइल पर आएगा बिल
पेपरलेस हो जाएगा दूरभाष केंद्र, टोल फ्री नंबर पर काल करके ग्राहक सेवा केंद्र से जुड़ सकते हैं उपभोक्ता

फरवरी से दोनों जिलों में उपभोक्ताओं को बिल नहीं मिलेगा। बिल की जानकारी ईमेल या मोबाइल पर दी जाएगी। ऑनलाइन बिल जमा करने वाले उपभोक्ताओं को दस रुपये की छूट दी जाएगी। - रोहित शर्मा, प्रधान महाप्रबंधक, बीएसएनएल।
विज्ञापन



बीएसएनएल की 4जी सेवा शुरू
रामनगर (नैनीताल)। क्षेत्र में बीएसएनएल की 4जी सेवा शुरू हो ही गई। सिस्टम तैयार होने के बाद विभाग को सिम मिल गए हैं। बृहस्पतिवार को प्रदीप टम्टा, आकाशदीप चौहान, टीके सेमवाल, रमेश सिंह और केएस रावत को सिम बांटे गए। बीएसएनएल के जूनियर इंजीनियर केएस रावत ने बताया कि दो हजार सिम आए हैं। उपभोक्ता इस सिम को बीएसएनएल कार्यालय से फ्री में प्राप्त कर सकते है। उन्हें अपने साथ आधार कार्ड की छायाप्रति लानी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें