फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रबी फसल के किसानों का बीमा 15 और 31 दिसंबर को होगा

विज्ञापन
विज्ञापन
भीमताल (नैनीताल)। जिलेभर के किसानों की रबी फसलों के वर्ष 2018-19 का प्रधानमंत्री फसल बीमा 15 और 21 दिसंबर को होगा। इसके लिए कृषि विभाग ने तिथि घोषित करने के साथ किसानों को रबी सीजन में बोई जाने वाली फसलों, फलों का बीमा कराने को कहा है। इसके लिए किसान कृषि विभाग, उद्यान विभाग में जाकर अपना बीमा करा सकते हैं।
विज्ञापन

जिला मुख्य कृषि अधिकारी धनपत कुमार ने बताया कि बीमा दो तरह से किया जाता है। पहला बीमा ऋणी किसान का होता है। इस मामले में फसल बोने के लिए लोन देते समय बैंक स्वत: किसानों का बीमा कराएगा जबकि बैंकों से लोन न लेने वाले किसानों का बीमा कॉमन सर्विस सेंटर (सीएससी) से भी कराया जा सकेगा। ताकि किसान को दैवी आपदा, मौसम में बदलाव होने से फसलों, फलों को नुकसान पहुंचने पर किसानों को बीमे का मुआवजा दिया जा सके। इसलिए विभाग ने किसानों से 15, 31 दिसंबर को अपनी फसलों का आवश्यक रूप से बीमा कराने को कहा है। रबी सीजन में बोये जाने वाले गेहूं की फसल का बीमा 15 दिसंबर को किया जाएगा। इसमें गेहूं के बीमे की प्रीमियम राशि 1.5 प्रतिशत है। 31 दिसंबर को मौसम पर आधारित फसलों, फलों का बीमा होगा। इसमें सेब, आडू, माल्टा, संतरा, मौसमी, आम, लीची, मटर, आलू, टमाटर का प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के अंतर्गत बीमा किया जाएगा।
विज्ञापन


फसलों के बीमे की तिथि घोषित
रबी फसल के किसानों का बीमा 15, 31 दिसंबर को होगा
प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के अंतर्गत होगा किसानों का बीमा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें