फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राष्ट्रीय दलों को नकार चिलियानौला के लोगों ने निर्दलीय को बिठाया सिर आंखों पर

विज्ञापन
विज्ञापन
रानीखेत (अल्मोड़ा)। पहली बार गठित चिलियानौला नगरपालिका परिषद के मतदाताओं ने राष्ट्रीय दलों को नकारते हुए पालिकाध्यक्ष का ताज निर्दलीय कल्पना देवी के सिर पर सजा दिया है। अध्यक्ष पद पर भाजपा ने यहां विमला आर्या को प्रत्याशी बनाया था। कांग्रेस ने उम्मीदवार नहीं उतारकर पहले ही हथियार डाल दिए थे। अब निर्दलीय अध्यक्ष के सम्मुख नवगठित पालिका का संवारने की पूरी जिम्मेदारी होगी।
विज्ञापन


मालूम हो कि 2016 में रानीखेत चिलियानौला नगर पालिका की घोषणा हुई, लेकिन रानीखेत सिविल एरिया अभी तक नगरपालिका में शामिल नहीं हो सका है। जिसके चलते चिलियानौला में ही चुनाव हुए हैं। यहां सात वार्ड गठित किए गए हैं। अध्यक्ष पद पर छह उम्मीदवार थे।

भाजपा ने विमला आर्या को अपना अधिकृत प्रत्याशी बनाया था, लेकिन निर्दलीय कल्पना देवी ने राष्ट्रीय दलों के भारी भरकम चुनाव प्रचार को धता बताते हुए 109 वोटों से शानदार जीत दर्ज कर ली है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट का गृह क्षेत्र होने के कारण वह भी यहां अपने प्रत्याशी के प्रचार को पहुंचे थे। इसे हार का डर कहें या कुछ और रणनीति, कांग्रेस ने पहले ही उम्मीदवार खड़ा नहीं किया था, जबकि चिलियानौला को कांग्रेस का गढ़ माना जाता रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें