फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लायंस ग्रीन सिटी का स्थापना दिवस मनाया

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। नगर की सामाजिक संस्था लायंस ग्रीन सिटी ने बृहस्पतिवार को 22 वां स्थापना दिवस मनाया। नैनीताल रोड स्थित एक निजी रेस्टोरेंट में कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें कई प्रतियोगिताएं हुईं। कार्यक्रम में 48 विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। क्लब अध्यक्ष प्रमोद गोल्डी, अनीता अग्रवाल, महासचिव मुकेश गुप्ता ने उत्तराखंड आइकॉन से नवाजी गईं कवयित्री गौरी मिश्रा को स्मृति चिह्न, शॉल भेंटकर लायंस इंटरनेशनल साहित्य अवार्ड 2018 से सम्मानित किया। सिक्का डालो आज, मिलेगा ताज प्रतियोगिता में 38 महिलाओं ने भाग लिया। इसमें चांदनी अग्रवाल, अमिता अग्रवाल संयुक्त रूप से विजेता घोषित किए गए। रूबी गुप्ता दूसरे, कवि गुप्ता, पायल अग्रवाल, शालिनी श्रीवास्तव, अंशिका गोयल को तीसरा पुरस्कार दिया गया। इस दौरान निशुल अग्रवाल, स्नेहा अग्रवाल, नितिन अग्रवाल, विशाल गोयल, अनिल गुप्ता, बाबूलाल गुप्ता, राजीव श्रीवास्तव, सौरभ, राखी अग्रवाल, पायल, पवन, प्रतिभा, विनय, प्रदीप, पंकज, शुभम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें