हल्द्वानी। ग्रामीण क्षेत्रों में तेजी से पैर पसार रहे नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ विभिन्न संगठनों से जुड़े लोगों ने एसडीएम दफ्तर में नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि यदि शीघ्र नशे का अवैध कारोबार बंद नहीं हुआ तो वह क्रमिक अनशन और आमरण अनशन को मजबूर होंगे।
सेतू सामाजिक विकास समिति के आह्वान पर एसडीएम दफ्तर पहुंचे प्रदर्शनकारियों ने कहा कि कमलुवागांजा, लामाचौड़, फतेहपुर समेत आसपास के क्षेत्रों में शराब, स्मैक, चरस, नशे की गोलियों का कारोबार धड़ल्ले से चल रहा है। इसके चलते युवाओं का भविष्य अंधकारमय हो रहा है। उन्होंने कहा कि पिछले कुछ समय में क्षेत्र के सैकड़ों लोग नशे के कारोबार से जुड़ चुके हैं। बाहर से आकर लोग नशे की सामग्री ग्रामीण क्षेत्रों में पहुंचा रहे हैं लेकिन प्रशासन को इसकी भनक तक नहीं है। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि यदि शीघ्र इस मामले में कार्रवाई नहीं हुई तो वह क्रमिक अनशन, आमरण अनशन को मजबूर होंगे। प्रदर्शनकारियों ने एसडीएम एपी वाजपेयी को ज्ञापन भी दिया। प्रदर्शनकारियों में पूर्व जिला पंचायत सदस्य नीरज तिवारी, पूर्व छात्रसंघ उपाध्यक्ष प्रमोद बोरा, भास्कर पलड़िया, त्रिवेणी गयाल, शैलेंद्र सिंह, मिथुन बिष्ट, कमल जोशी, गौरव कोरंगा, विनोद जोशी, जसवंत सिंह जस्सा, विपिन पलड़िया, रवि लोहनी, सुंदर चौहान आदि थे।
विभिन्न संगठनों से लोगों ने प्रशासन को चेताया
बोले-अवैध कारोबार न थमा तो होगा आमरण अनशन