फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जाख नदी में बहने से महिला की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
गरमपानी (नैनीताल)। बेतालघाट ब्लॉक के कफुल्टा गांव निवासी महिला की रातीघाट के पास जाख नदी के तेज बहाव में रविवार शाम बहने से मौत हो गई। काफी खोजबीन के बाद सोमवार सुबह महिला का शव घटना स्थल से कुछ दूरी पर परिजनों को मिला।
विज्ञापन

ग्राम कफुल्टा निवासी खीमराज सिंह भंडारी की पत्नी जया भंडारी (27) रविवार शाम खत्याड़ी अल्मोड़ा अपने मायके से लौट रही थी। गरमपानी से गांव जाने के लिए वाहन न मिलने पर वह पैदल ससुराल जा रही थी। इसी दौरान वह रविवार शाम रातीघाट के पास जाख नदी की बाढ़ में बह गई। जया के देर रात तक घर न पहुंचने पर उसके पति खीमराज ने ग्रामीणों के साथ जया की तलाश की लेकिन निर्जन स्थान से बहने के कारण वह नहीं मिल सकी। सोमवार सुबह दोबारा तलाशा गया तो रातीघाट से कुछ दूरी पर शव बरामद कर लिया गया। जया के परिवार में पांच वर्षीय बेटा शुभम और तीन साल की बेटी कोमल है।

पुल बनवाने की मांग
ग्रामीणों ने बताया कि गांव की दूरी गरमपानी मोटर मार्ग से 15 किमी है लेकिन संसाधनों के अभाव में लोग रातीघाट से पांच किमी लंबे पैदल मार्ग से आते-जाते हैं। इनमें कई दैनिक यात्रियों समेत विद्यार्थी भी शामिल होते हैं। उनके भी बहने का खतरा रहता है। ग्रामीणों ने नदी के इस रास्ते पर पैदल पुल बनवाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें