हल्द्वानी। एनएसयूआई ने इंदिरा प्रियदर्शनी राजकीय महिला डिग्री कॉलेज से छात्रा संघ अध्यक्ष पद प्रत्याशी सिमरन वर्मा को घोषित किया है। महिला कालेज के चुनाव में एनएसयूआई ने छात्रसंघ में पूरा पैनल मैदान में उतारा है।
महिला कालेज छात्रासंघ प्रत्याशियों की घोषणा शुक्रवार को एनएसयूआई के जिलाध्यक्ष विशाल सिंह भोजक ने की। उन्होंने बताया कि छात्रा संघ उपाध्यक्ष पर प्रियंका महरा, सचिव पद पर प्रियंका जोशी, उपसचिव पद पर प्रीति जोशी, कोषाध्यक्ष पद पर मीनाक्षी आर्या और विश्वविद्यालय प्रतिनिधि पद पर ऋचा दुर्गापाल को प्रत्याशी बनाया गया है। इस मौके पर छात्रा नेत्री जूही चुफाल आदि मौजूद रहीं।
एमबीपीजी से भुवन पांडे नहीं अब हिमांशु होंगे प्रत्याशी?
हल्द्वानी। एनएसयूआई से एमबीपीजी कॉलेज छात्रसंघ अध्यक्ष पद के टिकट की दौड़ से भुवन पांडे फिलहाल बाहर हो गए हैं। अब संगठन हिमांशु बिष्ट को छात्रसंघ अध्यक्ष प्रत्याशी करने पर विचार कर रहा है। प्रत्याशी की घोषणा शनिवार को होने की उम्मीद है। संगठन के जिलाध्यक्ष विशाल सिंह भोजक ने बताया कि एमबी कालेज के प्रत्याशी की घोषणा शनिवार को की जाएगी, अध्यक्ष प्रत्याशी का चयन हो चुका है।