फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर निगम और प्रशासन की नींद टूटी

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। स्थानीय प्रशासन और नगर निगम की टीम ने बरेली रोड पर नहर में पटाल डालकर किए गए अतिक्रमण को हटा दिया। अतिक्रमण हटाने के दौरान अतिक्रमणकारियों की प्रशासन और निगम के अधिकारियों के साथ तीखी बहस भी हुई। बहस बढ़ती देख सिटी मजिस्ट्रेट ने और पुलिस फोर्स बुला ली। पुलिस फोर्स की मौजूदगी में अतिक्रमणकारियों की एक नहीं चली। नगर निगम की टीम ने नाले से 10 गाड़ी मलबा भी निकाला।
विज्ञापन

अमर उजाला ने सोमवार के अपने अंक में विभागों की लड़ाई में अटकी नालों की सफाई नाम से खबर प्रकाशित की थी। खबर का संज्ञान जिलाधिकारी विनोद कुमार सुमन ने लिया। उन्होंने नगर निगम के अधिकारियों और सिटी मजिस्ट्रेट को नाले की सफाई करने के निर्देश दिए। तीन बजे सिटी मजिस्ट्रेट पंकज उपाध्याय और प्रभारी सहायक नगर आयुक्त विजेंद्र चौहान नगर निगम की टीम और जेसीबी के साथ बरेली रोड पर पहुंचे।
उन्होंने मेडिकल चौकी गेट से नाले की सफाई शुरू की। इस बीच लटूरिया बाबा आश्रम के सामने पांच दुकानदारों ने नाले के ऊपर पटाल डालकर अतिक्रमण किया हुआ था। सिटी मजिस्ट्रेट ने इसे जैसे ही तोड़ने के निर्देश दिए कि अतिक्रमणकारी सिटी मजिस्ट्रेट से उलझ गए। हंगामा बढ़ता देख सिटी मजिस्ट्रेट ने पुलिस फोर्स और बुला ली। साथ ही निगम के अधिकारियों ने एक और जेसीबी बुला ली।
विज्ञापन

हंगामे की सूचना में नगर आयुक्त चंद्र सिंह मर्तोलिया भी मौके पर पहुंचे। निगम की टीम ने सभी पटाल को तोड़ दिया। साथ ही नाले से 10 गाड़ी मलबा भी निकाला। सिटी मजिस्ट्रेट पंकज उपाध्याय ने बताया कि मंगलवार को भी अभियान जारी रहेगा। इस दौरान सफाई निरीक्षक भरत त्रिपाठी, पूजा, सफाई नायक अमोल असवाल सहित पुलिस फोर्स मौजूद रही।
विज्ञापन


लटूरिया बाबा आश्रम के सामने नहर से हटाया अतिक्रमण
नहर का कूड़ा भी हटाया, अतिक्रमणकारियों की अधिकारियों से हुई बहस
बहस बढ़ी, सिटी मजिस्ट्रेट ने और बुलाई फोर्स
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें