फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पर्यटक स्थलों में पार्किंग व यातायात के पुख्ता इंतजाम के निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। पर्यटन सचिव दलीप जावलकर ने शनिवार को प्रस्तावित रानीबाग-नैनीताल रोपवे मार्ग का निरीक्षण कर रोपवे निर्माण की संभावनाएं तलाशी। उन्होंने विभागीय अधिकारियों को पर्यटक स्थलों में पार्किंग, यातायात, अपशिष्ट प्रबंधन के पुख्ता इंतजाम कराने के निर्देश दिए। बाद में जावलकर ने नारायणनगर का भ्रमण कर हेलीपैड निर्माण की संभावनाओं को भी देखा।
विज्ञापन

भ्रमण के दौरान जावलकर ने एसएसपी जन्मेजय खंडूरी के साथ पीक सीजन में नैनीताल में लगने वाले जाम की समस्या के स्थायी समाधान पर चर्चा कर संभावित विकल्पों पर कार्य करने को कहा। नैनीताल के लिए आईआईटी दिल्ली के विशेषज्ञों द्वारा तैयार किए गए मास्टर प्लान के बारे में भी जानकारी ली। जावलकर ने नैनीताल स्थित मेट्रोपोल पार्किंग का निरीक्षण कर कहा कि उक्त स्थान पर बहुमंजिली पार्किंग बनाई जा सकती है। उन्होंने मेट्रोपोल क्षेत्र से कूड़ा हटाने के भी निर्देश दिए। ज्योलीकोट में रानीबाग-नैनीताल रोपवे के मध्य स्थान के निरीक्षण के दौरान पर्यटन सचिव ने कहा कि उक्त स्थान पर ईको हट बनाने की योजना है। इससे रोपवे का मिड प्वाइंट पर्यटक गंतव्य के रूप में विकसित होगा। उन्होंने कहा कि नारायणनगर में बहुमंजिली पार्किंग भी प्रस्तावित है। उन्होंने कहा कि उक्त योजनाओं को धरातल पर उतारने के लिए ठोस प्रयास किए जा रहे हैं। इससे नैनीताल में पर्यटकों को पार्किंग, यातायात से संबंधित समस्याएं नहीं होंगी। इस दौरान उनके साथ विभागीय अधिकारी भी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें