फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन जिलों में नहीं दी जा रही बच्चों को विटामिन ए

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत केंद्र सरकार की ओर से बीमारियों से बचाने के लिए बच्चों को दी जाने वाली विटामिन ए की दवा कुमाऊं के तीन जिलों बागेश्वर, पिथौरागढ़ और ऊधमसिंह नगर में नहीं दी जा रही है।
विज्ञापन

भारत सरकार की ओर से छह माह से पांच वर्ष तक के बच्चों को विटामिन ए की खुराक दी जाती है। विटामिन ए की खुराक से खसरा, रतौंधी और दस्त जैसी बीमारियों से बचाता है। डब्ल्यूएचओ के मानकों के अनुसार छह माह से एक वर्ष के बच्चों को एक लाख यूनिट और एक वर्ष से पांच वर्ष के बच्चों को दो लाख यूनिट की खुराक दी जा सकती है। विटामिन ए बच्चों के प्रमुख अंगों पर एक आवरण बना देता है जिससे बैक्टीरिया और वायरस आक्रमण नहीं कर पाते हैं। वर्ष 2017-18 में कुमाऊं के बागेश्वर, पिथौरागढ़ और ऊधमसिंह नगर में बच्चों को विटामिन ए की खुराक नहीं दी गई। खास बात यह है कि वर्ष 2015-16 के आंकड़ों पर अगर नजर डालें तो उत्तरकाशी को छोड़कर सभी जिलों में विटामिन ए की डोज छह माह से लेकर पांच वर्ष तक बच्चों को बेहतर ढंग से दी गई थी। उक्त वर्ष में सभी जिलों की संख्या भी अच्छी थी मगर वर्ष 2017-18 में यह संख्या काफी कम हो गई है।

केंद्र सरकार की है योजना, मगर सीएमओ स्तर से होनी थी खरीद
जिलों को दिया जाता है बजट, विटामिन ए की कमी से हो सकती है खसरा, रतौंधी समेत अन्य बीमारियां

जिला विटामिन ए डोज 1 विटामिन ए डोज 5 विटामिन ए डोज 9
अल्मोड़ा 2487 1989 1590
बागेश्वर 0 0 0
चमोली 420 12 13
चंपावत 280 594 312
देहरादून 14 45 51
गढ़वाल 2769 2740 2012
हरिद्वार 4746 2240 527
नैनीताल 2610 2384 1440
पिथौरागढ़ 0 0 0
रुद्रप्रयाग 262 343 244
टिहरी 359 217 99
ऊधमसिंह नगर 0 0 0
उत्तरकाशी 127 291 159

विटामिन ए बच्चों के लिए आवश्यक है। एक कंपनी से बात हुई थी मगर वो हमारी ओर से आवेदन मांग रही थी। विभाग ने कंपनी से आवेदन देने को कहा था। साथ ही विटामिन ए आने के बाद उसकी जांच भी कराई जा सके। जिलों को बजट दिया जाएगा ताकि वो अपने स्तर से विटामिन ए खरीद सकें और बच्चों को दे सकें।
विज्ञापन

डॉ. सरोज नैथानी, राज्य प्रतिरक्षण अधिकारी

देहरादून में रहते हुए खरीदने का प्रयास किया था मगर सफल नहीं हुआ। एक कंपनी ब्लैक लिस्टड थी और उससे खरीद नहीं हो सकती थी। कुमाऊं के तीन जिलों में विटामिन ए क्यों नहीं दिया गया इस बारे में जवाब-तलब किया जाएगा। पहले राज्य से जिलों को आपूर्ति की जाती थी अब अगर जिलों को बजट मिलेगा तो विटामिन ए खरीदकर बंटवाई जाएगी।
विज्ञापन

डॉ. आरके पांडे, निदेशक, स्वास्थ्य कुमाऊं
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें