फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पॉलिटिकल स्टैंड के तहत बनाया गया अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम

विज्ञापन
Noida stadium
विज्ञापन
हल्द्वानी। खेल मंत्री अरविंद पांडे का कहना है कि गौलापार में अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम राजनीतिक हित साधने के तहत बनाया गया। दर्शक संख्या के मानकों के हिसाब से यह स्टेडियम खरा नहीं उतरा है। यही कारण है कि यहां कोई अंतरराष्ट्रीय मैच नहीं हो सका। हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि भाजपा सरकार अब मानकों को पूरा करेगी।
विज्ञापन

गौलापार में अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम कांग्रेस सरकार के ड्रीम प्रोजेक्ट रहा है। सोमवार को खेल मंत्री स्टेडियम के निरीक्षण को पहुंचे। उन्होंने कहा कि मौजूदा समय में स्टेडियम की क्षमता 10 हजार है। अब उसे 30 हजार किया जाएगा। मानक पूरा होने के बाद यहां रणजी मैच कराए जाएंगे। उन्होंने कहा कि मानक पूरा होने के बाद जैसे अफगानिस्तान ने देहरादून स्टेडियम को अपना होम ग्राउंड बनाया है, उसी तरह कोई भी देश इसे अपना होम ग्राउंड बना सकेगा।

खेल मंत्री ने कहा, मानक पूरा न होने के कारण यहां अंतरराष्ट्रीय मैच नहीं हो सके
10 हजार से बढ़ाकर अब 30 हजार होगी दर्शक क्षमता

क्षमता वृद्धि करने को तोड़ी जाएगी दर्शक दीर्घा
हल्द्वानी। अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में दर्शकों के बैठने की क्षमता बढ़ाया जाना है, इसके लिए मौजूदा दर्शक दीर्घा को तोड़कर क्षमता बढ़ोत्तरी की जाएगी। उन्होंने मैदान के उत्तर में एक और पवेलियन बनाने के भी निर्देश भी दिए। दर्शक क्षमता बढ़ोत्तरी के काम की निगरानी के लिए कमेटी गठन किया है। इसका नोडल अधिकारी अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम के मुख्य संचालक अधिकारी को बनाया गया है।कमेटी में कमिश्नर, डीएम, संयुक्त निदेशक खेल और कालाढूंगी और लालकुआं के विधायकों को भी शामिल किया गया है।
विज्ञापन


सरकार के पास पैसा नहीं है, पीपीपी मोड चलाओ तरणताल
हल्द्वानी। भाजपा के कुछ नेता खेल मंत्री अरविंद पांडे को तरणताल दिखाने भी ले गए। उन्होंने तरणताल में फिल्टर प्लांट और हीटर लगाने की मांग की। इस पर खेल मंत्री ने कहा कि सरकार के पास पैसा नहीं है। इसके बाद उन्होंने संयुक्त निदेशक धर्मेंद्र भट्ट से पीपीपी मोड में टेंडर आमंत्रित करने का निर्देश दिया। यह भी कहा कि यदि टेंडर में कोई कंपनी प्रतिभाग नहीं करती है, तो इसकी डीपीआर बनाकर दो। भाजपा नेताओं ने शुरुआत में इस निर्णय पर आपत्ति जताई लेकिन बाद में मंत्री के तर्कों के बाद वे सहमत हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें