हल्द्वानी। बाघों की सुरक्षा के लिए उत्तराखंड-यूपी के वन विभाग की टीम ने तराई पूर्वी वन प्रभाग के सुरई रेंज और पीलीभीत टाइगर रिजर्व के महोफ रेंज में संयुक्त गश्त की। गश्त के दौरान कोई भी संदिग्ध वस्तु नहीं मिली है। बाघों की सुरक्षा के लिए बीते दिनों अमानगढ़ टाइगर रिजर्व में उत्तराखंड-यूपी के वनाधिकारियों की बैठक हुई थी। इसमें संयुक्त गश्त करने, व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने समेत अन्य कदम उठाने का फैसला किया गया था। गश्त में तराई पूर्वी वन प्रभाग डीएफओ नीतिशमणि त्रिपाठी, पीलीभीत टाइगर रिजर्व के उप निदेशक आदर्श कुमार समेत अन्य वन कर्मी शामिल थे।