फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उतराखंड में मानसून ने दी दस्तक

विज्ञापन
rain shimla
विज्ञापन
हल्द्वानी। उत्तराखंड में मानसून ने दस्तक दे दी है। कुमाऊं में बृहस्पतिवार को भारी बारिश के आसार हैं।
विज्ञापन

मंगलवार की शाम को झमाझम बारिश हुई थी। इस कारण बुधवार को गर्मी और उमस से राहत रही साथ ही ठंडी हवा ने राहत और बढ़ा दी। हल्द्वानी का अधिकतम तापमान 35.6 और न्यूनतम तापमान 24.4 डिग्री सेल्सियस रहा। अधिकतम तापमान तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक रहा। मुक्तेश्वर का अधिकतम तापमान सामान्य रहने के कारण गर्मी से राहत मिली। न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक रहा। अधिकतम तापमान 22.4 और न्यूनतम तापमान 14.5 डिग्री सेल्सियस रहा। राज्य मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक विक्रम सिंह ने बताया कि 28 जून को कुमाऊं में भारी बारिश की संभावना है। उन्होंने बताया कि राज्य में बुधवार से मानसून सक्रिय हो गया है और टिहरी एवं कुमाऊं तक पहुंच गया है। गढ़वाल के कुछ हिस्सों में 48 घंटे के भीतर सक्रिय हो जाएगा। उन्होंने इस बार मानसून सामान्य रहने की संभावना है। 28 जून से एक जुलाई के बीच झमाझम बारिश होने की संभावना है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें