हल्द्वानी। सिंभावली में रविवार की देररात हुई सड़क दुर्घटना की जांच रोडवेज के क्षेत्रीय प्रबंधक संचालन करेंगे। इस हादसे के 36 घंटे बाद परिवहन निगम के अधिकारियों को जांच कराने की याद आई है।
उत्तर प्रदेश के सिंभावली हादसे में रोडवेज बस के चालक नवीन कुमार और परिचालक भानु प्रकाश जोशी की मौत हो गई थी। बस की फिटनेस को लेकर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। हालांकि परिवहन निगम के अधिकारी बस की फिटनेस को लेकर उठ रहे सवाल को नकार रहे हैं। अभी यह सवाल भी अनुत्तरित है कि दूसरे चालक को अचानक क्यों भेजा गया, जबकि बस प्रतिदिन एक ही चालक ले जाता था।
इस संबंध में महाप्रबंधक संचालन दीपक जैन ने कहा कि मामले की जांच क्षेत्रीय प्रबंधक संचालन और तकनीकी अनूप रावत करेंगे। कहा कि चालक और परिचालक के परिजनों को नियमानुसार हर संभव सहायता दी जाएगी।