फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुसीबत में परीक्षार्थी: डीएलड, यूओयू, इग्नू की परीक्षाएं एक साथ

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय, डीएलएड और इग्नू की एक साथ शुरू हो रहीं परीक्षाओं से सैकड़ों परीक्षार्थी असमंजस में हैं।
विज्ञापन


डीएलएड की परीक्षा 31 मई से शुरू हो रही हैं। इसमें निजी स्कूलों के साथ ही कुछ सरकारी विद्यालयों के शिक्षक -शिक्षिकाएं परीक्षाएं देंगे। डीएलएड की परीक्षा पहली और दो जून को भी है। पहली जून से ही उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय और इग्नू की परीक्षाएं भी शुरू हो रही हैं। डीएलएड की परीक्षा देने वाले ऐसे अध्यापकों की भी बड़ी संख्या में हैं जो उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय के परीक्षार्थी भी हैं।

मुक्त विश्वविद्यालय की परीक्षा समय सुबह साढ़े 10 बजे से डेढ़ बजे तक तथा दूसरी पाली में ढाई बजे से सायं साढ़े पांच बजे तक निर्धारित है, यही समय डीएलएड की परीक्षा का है। डीएलएड की परीक्षा देने वाले अध्यापकों में भी काफी शिक्षक ऐसे भी हैं जो यूओयू या फिर इग्नू की परीक्षा में भी पंजीकृत हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


यूओयू के कुलपति प्रोफेसर नागेश्वर राव ने कहा कि जिन परीक्षार्थियों की एक ही दिन में यूओयू के साथ ही डीएलएड की परीक्षा भी है तो ऐसे परीक्षार्थी यूओयू को परीक्षा को छोड़ने की सूचना परीक्षा से पहले दे दें। उनकी परीक्षा छह माह बाद कराई जाएगी। इसका कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा।

एक साथ तीन इम्तिहान, किसमें बैठें, किसको छोड़े
डीएलएड, यूओयू और इग्नू की परीक्षाएं साथ-साथ शुरू होने से बढ़ी परीक्षार्थियों की मुश्किलें
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें